[unable to retrieve full-text content]
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को देख रहे विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने दिल्ली को तबाह करने का पक्का इरादा कर रखा है। अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर नजीब जंग द्वाराल आप सरकार के मामलों में दखल देने की शिकायत करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने मंगलवार सुबह ट्वीट किया कि “आज, एलजी खुद ही अधिकारियों के सीधे तबादले कर रहे हैं। मुख्यमंत्री या किसी अन्य मंत्री को फाइलें नहीं दिखाई जाती। क्या यही मोदी का लोकतंत्र का मॉडल है? मुख्यमंत्री ने कहा कि उपराज्यपाल ने उन अधिकारियों का तबादला भी कर दिया जिनका 31 मार्च तक तबादला न करने के लिए मनीष सिसोदिया ने अनुरोध किया था। केजरीवाल ने एक और ट्वीट में लिखा, “क्या मोदी जी उपराज्यपाल के ज़रिए दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं?” आपको बता दें कि आप सरकार के फरवरी 2015 में सत्ता में आने के बाद से ही अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल के बीच यह जंग चल रही है। दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख उप-राज्यपाल ही हैं और हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा किया गया यह पहला महत्वपूर्ण फेरबदल है।
Author: Jansatta
Tags: Arvind Kejriwal Lieutenant Governor Delhi LG Najeeb Jung Kejriwal Najeeb Jung Arvind Kejriwal Modi Arvind Kejriwal twitter Arvind Kejriwal tweet Kejriwal on Modi Kejriwal on Jung Arvind Kejriwal videos
Posted: 30 August 2016
"Is This Modi Model Of Democracy": Arvind Kejriwal
0 commentaires:
Enregistrer un commentaire